लखनऊ : लॉकडाउन के बीच प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने बिना मास्क के 30 अप्रैल तक किसी के भी घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दिया है। सरकार की तरह से जारी बयान में कहा गया है कि प्रदेश के 15 जिलों के हॉट कलस्टर को सील किया जा रहा है। इनमें लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर , कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महराजगंज,सीतापुर, सहारनपुर और बस्ती जिले शामिल हैं।
296 लोगों की हुई थी जांच :
मंगलवार को लखनऊ के केजीएमयू में जांच को लाए गए 296 कोरोना सैंपल में से सिर्फ 02 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। दोनों मरीज आगरा के हैं। जिनका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बता दें कि मंगलवार को 31 और नए मरीज मिले थे। इसमें 17 तबलीगी जमात के हैं। वही प्रदेश में अब तक 348 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इसमें अकेले तबलीगी जमात के 193 लोग शामिल हैं।


0 Comments