PRAYAGRAJ : 10 Apr 2020
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन ने जिले के परिषदीय विद्यालयों के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। शुरुआत बीकेटी व नगर क्षेत्र के प्राइमरी स्कूलोंने की और अब जिले के सभी प्राइमरी स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं की राह दिखा दी है।
बीएसए के निर्देश के बाद जिले के सभी आठ ब्लॉकों व चार नगर जोन में बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के जोन चार स्थित प्राथमिक विद्यालय उजरियांव समेत बीकेटी ब्लॉक के 28 विद्यालयों में छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उनको गणित, हिन्दी, अंग्रेजी के साथ आर्ट व क्राफ्ट पहले ही सिखाई जा रही है। अब मोहनलालगंज, सरोजिनीनगर, माल, मलिहाबाद समेत नगर के सभी जोन में शिक्षक छात्रों को व्हाट्सएप से जोड़कर ऑनलाइन पढ़ाई व होमवर्क दे रहे हैं। मोहनलालगंज के प्राथमिक विद्यालय धनुवासांड़ प्रधानाध्यापिका विमलेश मौखरी, सहायक अध्यापिका जया बिष्ट और दिनेश ने व्हाट्सएप ग्रुप पर 25-25 बच्चों को जोड़कर पढ़ाई कराई जा रही है। जूम एप के जरिए वीडियो कॉल पर भी कक्षाएं लग रही हैं।

0 Comments