उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य के रिक्त 290 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा एक बार फिर टल गई है। परीक्षा 19 अप्रैल को प्रस्तावित थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।
सचिव वंदना त्रिपाठी ने परीक्षा स्थगित किए जाने को लेकर जारी की गई सूचना में कहा है कि परीक्षा की नई तिथि यथा समय जारी की जाएगी।। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी के मद्देनजर परीक्षा स्थगित की गई है।
चौथी बार टली लिखित परीक्षा: इस परीक्षा का दुर्भाग्य ही कहेंगे कि यह परीक्षा चौथी बार टली है। पहले दिसंबर 2019 में लिखित परीक्षा प्रस्तावित थी, जो नहीं हो सकी तो एक मार्च को परीक्षा तिथि तय की गई थी। एक मार्च को भी परीक्षा नहीं हो पाई तो 29 मार्च की तिथि तय हुई। 29 मार्च को भी परीक्षा नहीं हो पाई तो 19 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई थी।



0 Comments