प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। जिसमें 21 दिनों के लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या नहीं, इस पर फैसला होगा।
प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग ऐसे समय में हो रही है जब कई राज्य एवं अनेक विशेषज्ञों ने सरकार से आग्रह किया है कि मौजूदा लॉकडाउन को 14 अप्रैल के बाद भी लागू रखा जाए। मोदी ने बुधवार को लोकसभा एवं राज्यसभा में विपक्ष समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से कहा था कि कोविड-19 से निपटने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन को एक बार में नहीं हटाया जाएगा।
लॉकडाउन लागू होने के बाद यह दूसरा मौका है जब प्रधानमंत्री इस विषय पर मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे।


0 Comments