Subscribe

महोबा में पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत कई गिरफ्तार

 

महोबा में पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत कई गिरफ्तार

महोबा Last Modified: Wed, Dec 30 2020. 17:17 IST



महोबा में बुधवार को कबरई में कांग्रेसियों की पदयात्रा को देखते हुए एसडीएम राजेश यादव व सीओ सदर कालूसिंह के साथ मुख्य चौराहे में तैनात भारी फोर्स के साथ मोर्चा संभाले थे। कांग्रेसियों को आगे जाने से रोक दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, युवा नेता सागर सिंह सहित सभी प्रमुख नेताओं को कबरई के मुख्य चौराहे के पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। सुबह करीब 10 बजे युवा नेता सागर सिंह के नेतृत्व में किसानों व कांग्रेसियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। भीड़ देख महोबा सहित विभिन्न थानों की फोर्स को मुख्य चौराहे में तैनात कर दिया गया। पुलिस फोर्स ने कार्यक्रम स्थल वर्कशाप के मुख्य गेट को बंद कर कार्यकर्ताओ व किसानों को बाहर नहीं निकलने दिया। बाद में कार्यकर्ता गेट खोलकर नारेबाजी करते हुए पदयात्रा पर निकल पड़े। पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया व प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

इसी बीच भीड़ पर लाठी चार्ज कर तितर बितर कर दिया गया। सीओ सिटी कालूसिंह ने बताया कि पदयात्रा के आयोजकों को जिले में 144 धारा लागू होने की जानकारी दे कर पदयात्रा पर रोक लगा दी गई थी। कांग्रेसियों व किसानों को कस्बा के एक कार्यशाला में रोके रहने में पुलिस बल को खासी मशक्कत करनी पड़ी। धक्का मुक्की के दौरान एक पुलिस का सिपाही घायल भी हुआ। जिसे मौके पर मौजूद एक पत्रकार ने मरहम पट्टी की।


Post a Comment

0 Comments